रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जनपद उत्तरकाशी में आज विभिन्न विद्यालयों और सामाजिक संगठनों व सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं ने हरेला का पर्व धूमधाम से मनाया।
सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए मनाया जाने वाला हरेला पर्व उत्तराखंड में सावन के पहले सोमवार को मनाया जाता है, आज अपनी धरोहर संस्था के सदस्यों ने लिविंग स्टोन स्कूल ब्रह्मखाल के कर्मचारी व छात्रों के साथ साथ वृक्षारोपण कर हरेला पर्व बहुत धूमधाम से मनाया। साल में तीन बार चैत्र, अश्विन व सावन में हरेला पर्व मनाया जाता है, परंतु विशेष रुप से सावन के प्रथम सोमवार को मनाया जाता है, आज वृक्षारोपण के साथ अपनी धरोहर के सदस्यों ने शिव गुफा नगल जाकर सभी की खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर मां पार्वती व भगवान श्री भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर पेड़ बचाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या कविता भण्डारी, चैतराम अवस्थी, देवेंद्र अवस्थी, टोली राणा, अंजू रमोला,सरोज, रीना, विनीता,अंजली, उषा, रीता आदि मौजूद रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…