रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : मोरी में आयोजित तहसील दिवस के मौके पर जनता की शिकायतों का निराकरण करने के साथ ही आपदा प्रभावितों को राहत राशि का भी वितरण किया गया।
उप जिलाधिकारी पुरोला देवानन्द शर्मा की अध्यक्षता में मोरी मे आयोजित तहसील दिवस में बड़ी संख्या मे लोगों ने भ्हग लेकर अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत की।इस मौके पर विभिन्न विभागों से जुड़ी 87 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से 35 मामलों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष मामलों पर कार्रवाई करने हेतु संबन्धित विभागों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश लाल भी उपस्थित रहे। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का तत्परता से समाधान करने की अपेक्षा करते हुए कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और सुलभ समाधान करने के लिये सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिये हम सबको पूरी संवेदनशीलता और ईमानदारी से काम करना होगा। इस मौके पर विधायक के द्वारा क्षेत्र के नौ आपदा प्रभावितों को छप्पन हजार रुपये की धनराशि भी वितरित की गई।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…