रिपोर्ट- प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी : स्वर्गीय राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में बुद्धवार को प्राचार्य डॉ विनोद कुमार के दिशा निर्देशन में हरेला पर्व सप्ताह एवं मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में फलदार, छायादार वृक्षों एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ने स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को हरेला पर्व मे वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि आने वाले समय मे राज्यों को व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के द्वारा ही बाढ़ व भूस्खलन जैसी आपदा से ग्रसित होने से बचाया जा सकता है। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संगीता रावत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरेला पर्व को मनाने का मुख्य उद्देश्य वृक्षारोपण के द्वारा प्रकृति का संरक्षण करना है उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाने के साथ ही उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 जगदीश चंद्र रस्तोगी, कार्यक्रम अधिकारी दया प्रसाद गैरोला, दिनेश शाह, डॉ प्रमोद नेगी, डॉ अविनाश मिश्रा, डॉ प्रवेश कुमार ,दीपक जयाडा राहुल ,सुनील, एपिन, जसपाल, उपेंद्र रावत एवं महाविद्यालय के छात्र – छात्राऐं आदि उपस्थित रहे।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…