रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी/बड़कोट : खरशाली में आयोजित धड़ी चौरि कु थौलु में यमुनापुत्र एकता संगठन द्वारा आयोजित मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। इस मौके पर लोक गायक संजय पंवार, अंकित पंवार व गंगा बिजल्वाण ने समेश्वर देवता की स्तुति के साथ यमुना घाटी गीत,उत्तराखंड राज्य गीत,गढ़वाली कुमाउनी आदि गीतों की प्रस्तुति दी।साथ ही रवांई कलाकार रूपी राणा और जौनसारी कलाकार अनूप चांगटा के गीतों ने देर रात तक धूम मचाये रखा।
इस अवसर यमुनापुत्र एकता संगठन के अध्यक्ष ऋतिक राणा ने संगठन के उद्देश्य बताते हुए सभी कलाकारों व ग्रामीणों का आभार जताया।आमंत्रित अतिथि सामाजिक चेतना की बुलंद आवाज जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने बड़कोट में ग्रुप के कार्यो से अवगत कराते हुए जरूरतमंदों के लिए मददगार रहने के लिए एकता संगठन को प्रेरित किया।इधर
संवेदना समूह कलाकारों ने समेश्वर देवता व देव वंदना की स्तुति के साथ गढ़वाल व कुमाऊं के लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। और रवांई, जौनपुर, जौनसार के कलाकारों में रूपी राणा,किशोर कुमार,अनूप चांगटा ,डब्ल्यू आर्य के गीतों ने झूमने को मजबूर कर दिया।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…