रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
नौगांव : विकासखडं नौगांव के अंतर्गत मुंगसन्ति के ग्राम दारसौं में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का आज शुभारभं हो गया है।
श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन गोविन्द राम पुत्र टीकाराम उनियाल परिवार अपने पित्रों के उद्वार के लिये सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कर रहे हैं,श्रीमद् भागवत कथा में व्यास आयुश कृष्णनयन महाराज हैं मंडपाचार्य की भूमिका प्रकाश बहुगुणा निभा रहे हैं।
व्यास पीठ से पंडित आयुश कृष्णनयन ने बताया कि भागवत् कथा सुनने मात्र से जीवन का उद्वार होता है और जो प्राणी मात्र भी भागवत कथा का एक बार श्रवण कर ले उसके सारे पाप तृप्त हो जातें हैं।
श्रीमद् भागवत कथा में धयेश्वर नाग महाराज की देव डोली भी विराजमान है जिसकी छत्र छाया में श्रीमद् भागवत का आयोजन हो रहा है,भागवत कथा विद्वान ब्रह्मणों के मंत्रोचारण के साथ शुभारभं हो गया है जिसमें पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गयी जिसमें गांव स्त्रि,पुरूष,सहित सेकडो़ लोक सम्मिलित हुये,भागवत कथा में देवी देवताओं के माली पुजारी मौजूद रहे।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…