CM पुष्कर से टी.एचडी.सी. के सीएमडी ने की मुलाकात, सौंपा एक करोड़ का चेक।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में टी.एच.डी.सी. लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री राजीव बिश्नोई ने भेंटकर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष हेतु एक करोड़ की धनराशि का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने टी.एच.डी.सी. द्वारा प्रदेश में संचालित जल विद्युत परियोजनाओं के माध्यम से विद्युत उत्पादन में दिए जा रहे योगदान तथा समय-समय पर आपदा राहत कार्यों में दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक विजय सिंह पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts