देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास बिष्ट के निधन पर आयोजित शोक सभा में प्रतिभाग कर उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व.बिष्ट को गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को इस अपार कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा वह बेहद शांत स्वभाव के थे। पार्टी के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरण रहेगा।
इस अवसर पर विधायक सविता कपूर और महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान आदित्य चौहान, सुरेंद्र राणा, सुनील शर्मा, विमल उनियाल, राजेन्द्र ढिल्लो, संदीप मुखर्जी, संध्या थापा संकेत नौटीयाल, प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…