देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को सरखेत का दौरा किया। गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण मालदेवता क्षेत्र में शेरकी- सिल्ला मोटर मार्ग सरखेत गांव के पास बह गया। जिस कारण क्षेत्र के कई गांव का राजधानी से संपर्क कट गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्राभावित क्षेत्र दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया।
मंत्री जोशी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सरखेत में पिछली बार आई आपदा में विद्यालय के शीघ्र भवन निर्माण के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यालय के बाहर सुरक्षा दीवार लगाने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को बारिश के कारण जो सड़क बही है उसको शीघ्र अति शीघ्र निर्माण कार्य शुरू किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को बरसात से बचाव से संबंधित क्षेत्र में जितने कार्य चल रहे है उनको प्राथमिकता में रखते हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। ताकि क्षेत्र वासियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…