नैनीताल : प्रदेश के उच्च शिक्षा, संस्कृति, सहकारिता, चिकित्सा
शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के सभागार मे सोमवार को नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक के दौरान नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति बी एस रावत ने मंत्री डॉ. रावत का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया डॉ. रावत ने विश्वविद्यालय की रैंकिंग बढ़ाने, नेक में सुधार के लिए सैल टीम गठित करने के निर्देश कुलपति को दिए कहा ताकि जो हमारे दो सौ सर्वोच्च विश्वविद्याल है उनमे स्थान मिल सके। उन्होंने कहा आगले पाच साल का रोडमैप तैयार करते हुए 90 दिन के अंतर्गत खाली पदों को भरने के लिए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही फैकल्टी वार रिसर्च करते हुए चिंतन मनन करें कि किस तरह से विश्वविद्यालय की रैंकिंग में सुधार लाया जा सके। माननीय मंत्री ने कुलपति को विश्वविद्यालय से टीम को उच्च स्तरीय आईआईटी संस्थानो मे भेजने के निर्देश दिए ताकि टीम रेकिंग सुधार मे बेहतर कार्य कर सकें। समीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय चुनाव, दीक्षांत समारोह, परीक्षा आदि पर विशेष रूप से चर्चा परी चर्चा की गई।
इस अवसर पर सब रजिस्टार दिनेश चन्द्र आर्य, अनीता आर्य वित्त अधिकारी, इन्दु पाठक, दिव्या जोशी,के अलावा अन्य फैकल्टी के अधिकारी उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…