हल्द्वानी : नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी पहुंची जहां उन्होंने आपदा से प्रभावित क्षेत्रों काठगोदाम-हैड़ाखान रोड,गौला पुल में हो रहे भू-कटान और रेलवे लाइन में हो रहे भू-कटान का स्थलीय निरीक्षण किया।वही उन्होंने काठगोदाम-हैड़ाखान रोड में लगातार हो रहे भूस्खलन को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए और कहा कि जल्द ही इसका स्थाई समाधान निकाला जाए ताकि स्थानीय जनता को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।वहीं उन्होंने गौला पुल और रेलवे लाइन में हो रहे भू-कटान को लेकर भी विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि आगामी बैठक में ठोस रणनीति के साथ आये और इसे रोकने के उचित समाधान बताएं ताकि त्वरित कार्य आरंभ किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार आपदा से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
वहीं प्रभारी मंत्री ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए सरकार के पास बजट की कोई कमी नही है और सरकार ने आपदा से निपटने के लिये पर्याप्त बजट दिया है।
इस अवसर पर भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ,अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक हरबोला ,महामंत्री नवीन जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…