हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की मंगलवार को कलक्ट्रेट में जनपद हरिद्वार के रजिस्ट्रार, कानूनगो एवं उप राजस्व निरीक्षकों के पदाधिकारियों के साथ वार्ता हुई।
वार्ता के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रजिस्ट्रार, कानूनगो एवं उप राजस्व निरीक्षकों के पदाधिकारियों की विगत 16 जुलाई को रूड़की में पानी की निकासी के दौरान हुई मारपीट से जुड़े पार्षद सचिन चैधरी प्रकरण पर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में विस्तार से चर्चा हुई।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अब तक इस प्रकरण में जो कार्रवाई की गयी, के सम्बन्ध में रजिस्ट्रार, कानूनगो एवं उप राजस्व निरीक्षकों के पदाधिकारियों को जानकारी दी तथा आश्वासन दिया कि इस प्रकरण में दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने पदाधिकारियों से अतिवृष्टि की वजह से आई हुई आपदा की इस घड़ी में अपना पूरा सहयोग प्रदान करने को कहा।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर आपदा की स्थिति को देखते हुये रजिस्ट्रार, कानूनगो एवं उप राजस्व निरीक्षकों के पदाधिकारियों ने कार्य बहिष्कार वापस लेते हुये 15 दिन का समय दिया तथा इस प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने को कहा।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…