मसूरी : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज मसूरी पहुंचे। जहां उन्होंने मसूरी में स्थित महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज में भाजपा मसूरी मंडल के पार्टी पाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 09 वर्ष पूर्ण होने पर चले महा जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी मंडल द्वारा महा जनसंपर्क अभियान में किए गए कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 09 सालों में देश के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा पिछले 09 वर्षों में करीब 4 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीब परिवारों को मिल चुके हैं। मंत्री गणेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की वजह से वैश्विक स्तर पर भारत को एक नई पहचान मिली है। उनको विदेशों में जो सम्मान मिल रहा है, वह हर भारतवासी का सम्मान है। उन्होंने कहा समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…