रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : जोशीमठ में पुलिस द्वारा शराब का बड़ा जखीरा जप्त किया गया है। 80 लीटर कच्ची शराब और 700 लीटर लाहन के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा यह छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 80 लीटर कच्ची शराब और 700 लीटर लाहन जप्त कर नष्ट किया गया।
जोशीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि 700 ली लहन को बरामद कर लहन को नष्ट किया गया है। जबकि 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की। कहा कि इस प्रकार के शराब का धंधा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम मैं वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी, कांस्टेबल अरुण गैरोला, हरीश कांडपाल, महिला कांस्टेबल निर्मला, अवतार सिंह रावत, मनोज बिष्ट, देवेंद्र राणा, आदि लोग थे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…