मसूरी : सेंट जार्ज कालेज के मैदान में जैकी फुटबाल प्रतियोगिता के 50 वर्ष पूरेे होने पर स्वर्ण जयंती फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रदेश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी ने प्रतियोगिता का उदघाटन किया। प्रतियोगिता उदघाटन के मौके पर मैत्री मैच का आयोजन किया गया जिसमें सेंट जार्ज की टीम ने निर्मला इंटर कालेज की टीम को 2 – 0से हराया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलीनाथन ने कहा कि जैकी फुटबाल प्रतियोगिता के 50 साल पूरे होने स्कूल के लिए गर्व की बात है। उन्हांेने कहा कि यह मसूरी की प्रतिष्ठिति प्रतियोगिता है जिसमें मसूरी व देहरादून के स्कूलों के साथ ही क्लबों की टीमें प्रतिभाग करती हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से मसूरी के खिलाडियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है व आपसी भाईचारा बढता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता मे ं30 टीमें प्रतिभाग करेंगी व यह प्रतियोगिता करीब एक माह तक चलेगी। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री की पत्नी व भारतीय टीम के कोच व पूर्व कप्तान का विशेष आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व सेंट जार्ज के छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के पहले दिन युवा स्पोटर्स क्लब ने बार्लोगंज क्लब ए को 2-1 से, व हैप्पी वैली ने एफसी ब्लू क्लब को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता में बनाये रखा।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भारतीय फुटबाल टीम के कोच व पूर्व कप्तान महेश गावली, ऑल इंडिया फुटबाल फैडरेशन के तकनीकी सदस्य अरूण मल्होत्रा, जिला देहरादून फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र रावत, प्रधानाचार्य रमेश अमलानाथन, उप प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थामस, ब्रदर सुपीरियर पीयू जार्ज, स्पोस्टर्स को आडिनेटर आनंद थापा, दीपाली बल्लभ, भवनेश नेगी, आदि मौजूद रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…