टिहरी गढ़वाल : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 26 जुलाई 2023 को जनपद टिहरी के थाना लम्बगांव द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि विगत रात्रि से कंगसाली गांव की एक महिला लापता है जिसकी चप्पल व फोन झील के किनारे मिलने से उक्त महिला के झील में डूबने की आशंका है, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर HC राकेश रावत के हमराह रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची तथा घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च आरम्भ किया गया।
SDRF डीप डाइविंग टीम डाइवर आरक्षी प्रदीप नेगी द्वारा 35 से 40 फ़ीट की गहराई में डाइविंग करते हुए उक्त महिला के शव को ढूंढ निकाला व बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक महिला का विवरण:- विजयलक्ष्मी पत्नी स्व0 दिनेश चौहान, उम्र- 38 वर्ष, निवासी- ग्राम- कंगसाली, पट्टा- रैका, थाना- लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल।
SDRF टीम का विवरण:- मुख्य आरक्षी राकेश रावत, आरक्षी प्रदीप नेगी, मातबर सिंह, अनिल, कवीन्द्र चौहान।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…