करन माहरा ने किया गढ़वाल वासियों को किया अपमानित, माफी मांगे – नौटियाल।

देहरादून : भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के गढवाल के लोगों पर दिये बयान को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का दोहरा चरित्र एक बार फिर उजागर हुआ है । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गढ़वाल वासियों का अपमान किया है उनको सार्वजनिक तौर से माफी मांगनी चाहिए।

नौटियाल ने कहा कि गढ़वाल वीरों की भूमि है। गढ़ कन्या वीरांगना तीलू रौतेली की भूमि है। यहां के लोगों का चाहे स्वतंत्रता संग्राम का आंदोलन रहा हो या फिर उत्तराखंड राज्य के गठन का आंदोलन हो लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। हमेशा इंसाफ के लिए आवाज बुलंद करते आए हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने वीरांगना की भूमि के लोगों को अपमानित किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार अपना जनाधार खो रही है । जिसकी बौखलाहट कांग्रेस पार्टी की हर मोर्चे पर दिखाई दे रही है।

कांग्रेस भले ही गढ़वाल में न्याय की यात्रा निकालने का दावा किया हो मगर उसे जन समर्थन नहीं मिला है। यात्रा पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई। मगर स्थानीय लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी की चाल चरित्र और चेहरा किस तरह का है।

जन समर्थन ना मिलने पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की बौखलाहट भी उजागर हुई है यह जगजाहिर है कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी का खाता भी नहीं खुला था 2017 ,2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी चारों खाने चित रही हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक बौखलाहट का परिचय दे रहे।

आशा नौटियाल ने सवाल उठाया है कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का बयान का बयान आया है यह बहुत ही निंदनीय है कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि क्या करण मेहरा गढ़वाल के अध्यक्ष है या कुमाऊं ? कांग्रेस पार्टी विभाजन की राह पर चल रही है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

13 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

15 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

15 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

15 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago