करन माहरा द्वारा गढ़वाल के लोगों को लेकर दिए बयान को बेहद शर्मनाक और अपमानजनक, प्रदेश की जनता से बिना शर्त मांगे सार्वजनिक माफी – खजान दास।

देहरादून : भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से गढ़वाल को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर सार्वजनिक माफी की मांग की है। कांग्रेस ने अपनी स्वाभिमान न्याय यात्रा में एक बहादुर कौम के स्वाभिमान को ठेस पहुँचाई है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व मंत्री विधायक राजपुर ख़ज़ान दास ने बयान जारी करते हुए, करन माहरा द्वारा गढ़वाल के लोगों को लेकर दिए बयान को बेहद शर्मनाक और अपमानजनक बताया है । उन्होंने कहा, माहरा की स्वाभिमान न्याय यात्रा के दौरान की गई यह टिप्पणी गढ़वाल के स्वाभिमान पर ठेस हैं। यह पूरा प्रकरण बताता है कि कांग्रेस नेताओं की प्रदेश की जनता को लेकर सोच कितनी गंदी है।

विधायक खजान दास ने आरोप लगाया, दरअसल कांग्रेस, अंकिता घटना को लेकर जनता द्वारा उनकी राजनैतिक यात्रा को समर्थन नहीं देने से बौखलाई हुई है । जनता इस दुखद प्रकरण को लेकर धामी सरकार द्वारा की गई जांच प्रक्रिया से पूरी तरह संतुष्ट है और न्यायिक प्रक्रिया को भी पीड़ित परिजनों की सहमति से ही आगे बढ़ाया जा रहा है । वहीं कांग्रेस शुरुआत से इस पूरे मसले पर राजनीति कर रही है साथ ही झूठी व भ्रामक बाते फैलाकर राज्य की छवि खराब करने का षड्यंत्र कर रही है । प्रदेश और क्षेत्र की जनता भी उनकी नीति और नीयत दोनों को अच्छी तरह पहचान चुकी है और यही वजह है कि उनकी इस यात्रा को बिलकुल भी जनसमर्थन हासिल नहीं हुआ ।

विधायक खजान दास ने आरोप लगाया कि कॉंग्रेस की स्वाभिमान न्याय यात्रा के फ्लॉप होने की खीज कांग्रेस अध्यक्ष अब लोगों पर निकाल रहे हैं । इससे पहले भी वह व्यक्तिगत रूप में अपमानजनक टिप्पणी करते रहे है लेकिन एक पूरे समाज के साथ किए इस अपमान को कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। लिहाजा शीघ्र से शीघ्र माहरा को प्रदेश की जनता से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

6 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

1 day ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

1 day ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

1 day ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

1 day ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago