विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने अपने पूर्वजों के स्थापित घनानंद का किया निरीक्षण।

मसूरी : महान समाज सेवी घनानंद की परपौत्री व पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी की पुत्री विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने मसूरी आकर उनके परदादा द्वरा स्थापित अटल उत्कृष्ट घनानंद राजकीय इंटर कालेज का निरीक्षण किया और वहां की समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वासन दिया इस दौरान छात्र छात्राओं ने मन मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अटल उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचने पर छात्र छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष रितू खंडूरी का भव्य स्वागत किया गया इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अध्यापक अध्यापिका के साथ बैठकर स्कूल की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बताते चलें कि  घनानंद राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना विधानसभा अध्यक्ष रितू खंडूरी के परदादा घनानंद खंडूरी की याद में किया गया था और इस विद्यालय से परिवार का  गहरा लगाव है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि उनके पूर्वजों द्वारा भूमि दान देकर शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य किया गया आज वह बहुत गर्व महसूस कर रही है कि यह विद्यालय अटल आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित हो चुका है उन्होंने कहा कि शिक्षकों और प्रधानाचार्य की मेहनत से इस स्कूल में बच्चों की तादात बढ़ रही है साथ ही यहां पर भूमि की कमी नहीं है और इस विद्यालय के विकास के लिए उनके द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शौर्य दिवस पर सभी सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि सैनिक की पुत्री होने के नाते वह खुद को गौरवान्वित महसूस करती है। बेलगाम अफसरशाही पर उन्होंने कहा कि वह ऐसे संवैधानिक पद पर हैं जहां पर उनके द्वारा कई बार गलत कार्य को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है लेकिन ईमानदारी से कार्य करने के लिए वह प्रतिबद्ध है।

इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल के शिक्षक अनिल कुकरेती ने बताया कि इस स्कूल की स्थापना राधा बल्लभ खंडूरी द्वारा अपने भाई घनानंद खंडूरी की याद में सन 1929 में गई थी तब से विद्यालय में पठन पाठन निरंतर जारी है उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की भूमि को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के पूर्वजों द्वारा दान किया गया था इस कारण उनका इस स्कूल से गहरा नाता रहा है उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को उन्होंने विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया और उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र का निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने घनानंद खंडूरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य रवि उनियाल, नासिर खान, एसडीएम नंदन कुमार, सीओ अनिल जोशी, कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनामिका व प्रदीप रावत ने किया।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

आयुर्वेद विवि में पानी की टंकी पर 12 घंटे तक प्रदर्शन, रात 1 बजे VC ने दिया लिखित आश्वासन, तब नीचे उतरे छात्र

डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…

12 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के पास कराना अनिवार्य किया गया है

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…

12 hours ago