मसूरी : कारगिल दिवस पर आईटीबीपी ने क्यारकुली गांव में ग्रामीणों के सहयोग से कारगिल शहीदों की याद में 101 पौधों का रोपण किया। इस मौके पर आईटीबीपी अकादमी के निदेशक पीएस डंगवाल ने भी प्रतिभाग किया।
कारगिल के शहीदों की याद में आईटीबीपी ने क्यारकुली गांव में 101 पौधों का रोपण किया। इस मौके पर कारगिल जीत पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए व बताया कि जवानों ने किस तरह से अपनी शहादतों के बाद अपने शौर्य का परिचय देते हुए कारगिल जीता।
इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट गणेश सिंह, पूर्व डिप्टी कमांडेंट राजश्री रावत, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर, जनसंपर्क अधिकारी धमेंद्र सिंह भंडारी, भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत, हिमांषु मनयुड़ा, सागर राणा, विपुल रावत, सहित ग्रामीण मौजदू रहे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कारगिल के शहीदों को नमन करते हुए उनकी शहादत को याद किया व कहा कि इस युद्ध में भारत ने जीत कर पूरे विश्व में अपने शौर्य का परिचय दिया।
टपकेश्वर शोभायात्रा सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इस दौरान शहर में ट्रैफिक रूट डायवर्ट…
उत्तराखंड की ऑर्गेनिक चाय की मार्केट में भारी मांग रही है. एक बार फिर यहां…
डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…
उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…
टीम ने इंदिरा बस्ती के कुछ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, धक्का मुक्की…
उत्तराखंड कैबिनेट की सचिवालय में बैठक चल रही है. जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा के…