अनिल भंडारी
श्रीनगर : सरकारी विभागों में बड़ी निविदाओं को लेकर अलकनंदा ठेकेदार वेलफेयर संगठन कीर्तिनगर एक बार फिर मुखर हो गया है। लोनिवि विभाग द्वारा एक बार फिर 13 अगस्त को देवप्रयाग विधान सभा के अंतर्गत चार सड़को के लिए बड़ी निविदाएं आमंत्रित की है जिसमे सी या उच्च श्रेणी के ठेकेदारों से निविदाएं मांगी गई है जबकि अलकनंदा ठेकेदार वेलफेयर संगठन में लगभग 380 ठेकेदार डी श्रेणी में पंजीकृत है संगठन के अध्यक्ष चिरंजी पुंडीर का कहना है कि विभाग द्वारा साढ़े तीन वर्ष से जो भी निविदाएं आमंत्रित की गई है। सभी सी श्रेणी से उपर के ठेकेदारों के लिए आमंत्रित की गई है। जिस कारण चोटी श्रेणी के ठेकेदार भूखमरी के कगार पर है पुंडीर का कहना है कि पूर्व में भी संगठन ने लगभग एक सप्ताह तक इसके लिए आंदोलन किया था तब विभाग द्वारा लिखित आश्वासन के बाद कि भविष्य में सभी श्रेणी के ठेकेदारों से संबंधित निविदाएं आमंत्रित की जायेंगी लेकिन इसके बावजूद भी विभाग द्वारा सौडू जाखी से ग्वाड टोला मोटर मार्ग, सुपाणा धारी से भ्यूं पाणी मोटर मार्ग, पौड़ी खाल भासों से ग्वालनगर कोटेश्वर मोटर मार्ग व बीर खाल से बरसीला मंजूली मोटर मार्ग की निविदाएं सी या उच्च श्रेणी के ठेकेदारों के लिए आमंत्रित की गई है ।जिससे नाराज संघ के पदाधिकारियों ने लोनिवि के बाहर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल व अधीक्षण अभियंता नई टिहरी को एक ज्ञापन इस आशय से प्रेषित किया गया की उक्त निविदाओं को निरस्त कर उनकी जगह छोटी निविदाएं आमंत्रित की जाए ऐसा न होने की स्थितिम में संघ ने 25 अगस्त से क्रमिक अनशन व विभाग पर तालाबंदी की चेतावनी दी है इस अवसर पर संघ के विजयंत निजवाला,विनोद सिंह रावत,मकान सिंह रावत बामदेव बलूनी,बिपिन भंडारी ,कलम सिंह कंडारी,अवतार सिंह,शीशपाल चंद सहित कई ठेकेदार उपस्थित रहे।
वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता डी.पी आर्य का कहना है की संघ की मांग पर पूर्व में बड़ी निविदाओं को छोटी निविदाओं में आमंत्रित किया गया था लोनिवि कीर्तिनगर को जैसा आदेश उपर से किया जाएगा उसी पर अमल होगा।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…