मसूरी : जंगल से भटक कर लंढौर क्षेत्र के आरएन भार्गव इंटर कालेज के समीप आये हिरन का बच्चे को मसूरी वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया व उसके बाद उसे बाटाघाट ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।
वन विभाग मसूरी के बीट अधिकारी दीवान सिंह नेगी ने बताया कि प्रातः छह बजे सूचना मिली कि लंढौर क्षेत्र में आरएन भार्गव इंटर कालेज के समीप जंगल से भटक कर एक हिरन का बच्चा आबादी क्षेत्र में आ गया तथा एक भवन के गेट में फंस गया। जिस पर स्थानीय लोगों ने मसूरी वन विभाग को सूचना दी जिस पर वन विभाग के बीट अधिकारी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर गये व किसी तरह गेट में फंसे हिरन के बच्चे को सकुशल गेट से निकाला गया जबकि वह मामूूली रूप से घायल हो चुका था उसे किसी तरह गेट से निकाल कर पकड़ लिया व बाटाघाट ले जाकर जंगल में छोड़ दिया। इस मोके पर उनके साथ बिशन सिंह पयाल व एक अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…