पंतनगर : प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज पंतनगर जनपद ऊधम सिंह नगर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुलाकात कर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ ने ग्राम्य विकास विभाग के तहत एनआरएलएम (NRLM) के अंतर्गत जनपद में संचालित योजनाओं का लाभ महिला समूहों द्वारा लिया जा रहा है। जिसके लिए समूहों की महिलाओं ने विभागीय मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहे है।
मंत्री ने समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जमकर सराहना की ओर कहा कि सरकार @सशक्त उत्तराखण्ड के विजन के साथ निरंतर अग्रसर है। मंत्री ने कहा वर्ष 2025 तक समूहों की सवा लाख बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर बबली कोरंगा, राधा पांडे, सुषमा, ममता, उषा यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…