मसूरी : शहर कांग्रेस ने भाजपा सरकार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं व इसमें शामिल भाजपा के नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई प्रदेश सरकार के न करने के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया व भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
शहर कांग्रेस कार्यालय शहीद स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और वहां से शहीद स्थल पर जाकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश के लगातार बढ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया वहीं भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने निर्देश पर पूरे प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों में कहीं न कहीं भाजपा के नेता लिप्त नजर आ रहे हैं इसमें चाहे अंकिता हत्याकांड हो, या हरिद्वार में एक महिला के साथ भाजपा नेता के द्वारा दुराचार का मामला हो या देहरादून में महिला की हत्या कर कूड़े में फेंकने का मामला हो उसमें भाजपा के नेता लिप्त है, लेकिन प्रदेश सरकार उनको सजा देने के बजाय बचाने का प्रयास कर रही है व प्रदेश प्रशासन पर दबाव बना रही है जिसके कारण दोषियों को सजा नहीं मिल पर रही है, कानून भी अपना कार्य नहीं कर रहा है जिसके विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया है वहीं पांच अगस्त को देहरादून में अंकिता हत्याकांड को लेकर व उसमें लिप्त वीआईपी को लेकर प्रदर्शन करेगी जिसमें मसूरी से भी कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके व उन्हें दंण्ड दिया जा सके। उन्होंने कहा कि इन मामलों को लेकर आगामी दिनों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी उत्तराखंड में पद यात्रा करेंगे जिसको लेकर 7 अगस्त को देहरादन कांग्रेस भवन में प्रदेश के सभी पूर्व सांसद, विधायक, जिला, ब्लाक, शहर व प्रदेश के पदाधिकारी बैठक में शामिल होगे व उनके कार्यक्रम पर चर्चा करने के बाद केद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर वह दौरा करेगे।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश राव, मेघ सिंह कंडारी, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, सोनी खरोला, महिमानंद, मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वसीम खान, नफीस अहमद, हेमंत ग्रोवर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…