मसूरी को तहसील का दर्जा मिलने पर भाजपाइयों ने किया मिष्ठान वितरण।

मसूरी : प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के  मसूरी को पूर्ण तहसील का दर्जा देने का प्रस्ताव पर कैबिनेट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी को तहसील का दर्जा दिए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मसूरी वासियों में खुशी की लहर छा गई। मसूरी को तहसील बनाये जाने की घोषणा पर मसूरी भाजपा मंडल ने तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में भारी बारिश के बीच भाजपा सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री गणेश जोशी के समर्थन में नारेबाजी के बीच मिष्ठान वितरित किया।
मसूरी को प्रदेश सरकार कैबिनेट में पूर्ण तहसील बनाये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राकेश रावत के नेतृत्व में मिष्ठान वितरित किया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि अब तक मसूरी के निवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था और भटकना पड़ता था लेकिन अब गौरा देवी योजना के लिए छात्राओं को भटकना पड़ता था क्योकि कभी पटवारी नही आता था कभी किसी दस्तावेज के लिए देहरादून जाना पड़ता था। लेकिन मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से व मुख्यमंत्री की मुहर लगने के बाद तहसील का दर्जा मिलने से सभी में खुशी की लहर है। इसका लाभ गरीब तबके के साथ ही आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा व सरकारी दस्तावेंजों के लिए भटकना नहीं पडेगा।

इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मसूरी को तहसील का दर्जा मिलने के बाद आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा और लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए देहरादून जाना पड़ता था लेकिन मसूरी में तहसील बनने से आम लोगों को काफी फायदा होगा। अब एसडीएम, तहसीलदार व पटवारी यहीं बैठेंगे व किसी भी कार्य के लिए देहरादून नहीं जाना पड़ेगा। उम्मीद है कि जल्द से जल्द मसूरी में तहसील अपना कार्य करेगी ताकि लोगों को होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री के मसूरी आगमन पर उनके द्वारा मसूरी को तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग की गई थी जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से आज मसूरी को तहसील का दर्जा मिल गया। मसूरी को दर्जा मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस खुशी में प्रदेश सरकार व मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। आज तक टिहरी जिले के ग्रामीणों को भी पहले टिहरी जाना पड़ता था वहीं मसूरी वासियों को देहराूदन के चक्ककर काटने पड़ते थे। अब कुछ इलाका टिहरी के ग्रामीण क्षेत्रों का भी इसमें जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि तहसील का दर्जा मिलना एक ऐतिहासिक कदम है तथा 22 से अधिक ग्राम पंचायत इससे जुड़ेगे। मसूरी के लोगों को हर डाक्यूमेंट के लिए देहरादून जाना पड़ता था अब नहीं जाना पडेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा मसूरी मंडल ने मुख्यमंत्री के मसूरी दौरे पर मसूरी को तहसील बनाने के लिए पत्र दिया था जिस पर मंत्री गणेश जोशी ने इस प्रस्ताव को प्रदेश के कैबिनेट में रखा और अब इस पर मुहर लग गई है। मंत्री गणेश जोशी लगातार मसूरी के विकास के प्रति चिंतित रहते है व कई बड़ी योजनाओं को यहां पर लाया गया और आगे भी मसूरी के विकास की योजनाएं स्वीकृत होती रहेंगी। अब लंढौर सर्वे की संपत्ति को विकास के लिए मंत्री जोशी ने केंद्रीय मंत्री साइस एं टेक्नोलाजी से मिले व उन्हें पत्र दिया इस पर भी शीघ्र कोई न कोई योजना बनायी जायेगी। इस मौके पर सतीश ढौडियाल, मुकेश धनाई, धर्मपाल पंवार, कपिल मलिक, विजय बिंदवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, अवतार कुुकरेजा, पुष्पा पडियार, सपना शर्मा, मीरा पुंडीर, अभिलाष, कुणाल, शोभन मेहरा, रमेश खंडूरी, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago