हल्द्वानी : मण्डलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः भूमि विवाद, ब्याज पर धनराशि लेनदेन की शिकायतें दर्ज हुई, दर्ज शिकायतों का आयुक्त रावत द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया।
आयुक्त ने कहा कि हल्द्वानी एवं रूद्रपुर शहर मे काफी कालौनियों में प्लाटों की बिक्री हो रही है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि इन कालौनियों में प्लाट खरीदने से पहले यह मालूम करना अनिवार्य है कि कालौनी वैध है या अवैध साथ ही मानचित्र के अनुसार कालौनी का ले-आउट में पार्किंग व्यवस्था, जल निकासी, सडक, बिजली तथा पेयजल की बेसिक आवश्यकता की पूर्ति कालोनाईजर द्वारा की जा रही है या नही। इन तथ्यों को सुनिश्चित कर प्लाट खरीदेें। उन्होंने कहा अगर कालोनाइजर द्वारा मानक पूर्ण नहीं किये गये है तो इस प्रकार की अवैध कालौनियों मे प्लाटों की बिक्री पर रोक लगाई जायेगी।
आयुक्त की जनसुनवाई में अधिकांश समस्यायें पैसे को ब्याज पर देने की आयी। आयुक्त ने कहा कि ब्याज पर धनराशि का लेनदेन करना कानूनी अपराध है। उन्होंने कहा जिन लोगों को स्वरोजगार व अन्य कार्यों हेतु धनराशि की आवश्यकता पडती है वे बैंकों से लोन ले सकते है या प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनायें आत्मनिर्भर स्वरोजगार योजना, गरीब कल्याण योजना, ग्रामीण राष्ट्रीय आजीविका मिशन व पीएम स्वनिधि योजनाओं के साथ ही अन्य योजनाओं से लोन ले सकते है। उन्होंने कहा इसके लिए महाप्रबन्धक उद्योग एवं समाज कल्याण मेे आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा इन योजनाओ से लाभ लेने हेतु सरकार द्वारा समय-समय पर बहुउददेशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जनसुनवाई में निवासी वार्ड न0 17, हीरानगर मदन राम आर्य ने बताया कि ठुलीबाज तहसील कोश्याकुटौली में भूमि दर्ज है लेकिन गोपाल राम एवं ख्याली राम द्वारा अवैध तरीके से उपरोक्त भूमि कब्जा ली। जिस आयुक्त ने भूस्वामी, कब्जेदारों के साथ ही तहसीलदार को आगामी जनसुनवाई में तलब किया। बिमला देवी निवासी कोहली कालोनी हल्द्वानी ने बताया कि बिठोरिया खसरा नम्बर 1440 में उनकी भूमि है उक्त भूमि का दाखिलखारिज नहीं हुआ है जिस पर आयुक्त ने तहसीलदार को उक्त भूमि का दाखिल खारिज कराने के निर्देश मौके पर दिये।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…