टिहरी गढ़वाल/धनोल्टी : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 06 अगस्त 2023 को प्रातः डीडीएमओ टिहरी द्वारा बताया गया कि मरोड़ा पुल, सकलाना पट्टी में मलवा आने से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसमें एक बालक व बालिका दबे हुए है। सकलाना पट्टी के ऊपर बादल फटने की आशंका पर SDRF टीम को सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर पहुँचने हेतु सूचित किया गया।
उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्रधारा से SDRF टीम HC सुशील कुमार के हमराह तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
उक्त घटना में तहसील धनोल्टी के ग्राम मरोड़ा में रात्रि में हुई बारिश से प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार टूट गई जिसमें उनके दो बच्चे दब गए। राजस्व उप निरीक्षक ल्वारखा, पुलिस चौकी सत्यो द्वारा बच्चों को मलबे से निकालाकर दोनों बच्चों को पीएचसी सत्यो पहुँचाया गया, जिन्हें डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुँच गयी है व किसी भी घटना के दृष्टिगत अलर्ट है।
मृतकों का विवरण :-
1- कुमारी स्नेहा पुत्री प्रवीण दास उम्र 12 वर्ष,
2- रणवीर पुत्र प्रवीण दास उम्र 10 वर्ष मृतक।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…