हरिद्वार : भारत में सुरक्षित राइडिंग की आदतों के निर्माण की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया ने हरिद्वार, उत्तराखण्ड में अपने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान को आगे बढ़ाया। मां सरस्वती पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल, हरिद्वारमें आयोजित इस तीन दिवसीय कैम्प में 2800 से अधिक स्कूली छात्रों एवं स्टाफ के सदस्यों ने हिस्सा लिया और सुरक्षित राइडिंग के गुर सीखे। एचएमएसआई के रोड सेफ्टी इंस्ट्रक्टर्स ने प्रतिभागियों की उम्र को ध्यान में रखते हुए उचित सड़क सुरक्षा लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से सभी को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरुक बनाया।
दुर्घटनामुक्त भारत के निर्माण के लिए एचएमएसआई की प्रतिबद्धता के बारे में बात करते हुए विनय ढींगरा- सीनियर डायरेक्टर, एचआर, एडमिन, आईटी एण्ड कॉर्पोरेट अफे़यर्स, होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया ने कहा, ‘‘एचएमएसआई में हम बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में ज़रूरी ज्ञान देकर उन्हें सड़क के भावी ज़िम्मेदार उपयोगकर्ता बनाना चाहते हैं। हम युवाओं में सकारात्मक मानसिकता का विकास करना चाहते हैं, ताकि वे सड़क सुरक्षा का महत्व समझें और इस बात को जानें कि यह जीवन में अनुशासन का मार्ग है। हम एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते हैं, जहां सड़क सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता दी जाए और सड़क पर सभी लोग ज़िम्मेदारी से व्यवहार करें, हम राइडरों की अगली पीढ़ी को सड़क के सुरक्षित इस्तेमाल पर सशक्त एवं शिक्षित बनाने के लिए तत्पर हैं। इसी सोच को बढ़ावा देने के लिए एचएमएसआई ने राष्ट्रयापी सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के लॉन्च की पहल की है।’’
अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व को पूरा करते हुए एचएमएसआई भारत में अपनी शुरूआत से ही अपने सभी कार्यों में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा दे रही है। अपनी विश्वस्तरीय प्रतिबद्धता के तहत हम देशभर के लोगों की रोज़मर्रा में सुरक्षित राइडिंग की आदतों कोप्रोत्साहित करना चाहते हैं। होण्डा का सुरक्षा का दृष्टिकोण अपने प्रोडक्ट्स के लिए उचित तकनीकों के विकास पर ज़ोर देता है, ताकि इसके उपभोक्ता राइड के दौरान अधिकतम सुविधा और आराम का अनुभव पा सकें। हम एक दुर्घटनामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासरत हैं, जहां सड़कों का उपयोग आपसी तालमेल में किया जाए और लोग आत्मविश्वास के साथ राइड कर सकें। इसी उद्देश्य को हासिल करने के लिए हमसड़क सुरक्षा की पहलों को पहचान कर इन्हें अंजाम देते हैं।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…