देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को कैंप कार्यालय में डांडी कांठी क्लब संस्था की स्मारिका 2022- 23 ‘दृढ़ संकल्प’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्मारिका में डांडी कांठी क्लब द्वारा उत्तराखण्ड की संस्कृति स्थानीय परंपराओं एवं स्थानीय पर्वों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा डांडी कांठी क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के साथ साथ अपनी संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर रखने प्रयास प्रसंशनीय है। इस अवसर पर मंत्री ने क्लब की स्मारिका दृढ़ संकल्प के विमोचन की सभी पाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष विजय भूषण उनियाल, सचिव कृष्णानन्द भट्ट, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बडोनी, नगर निगम पार्षद नरेश रावत, सलाहाकार चन्द्रदत्त सुयाल, मीडिया प्रभारी ललित मोहन लखेडा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…