देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के सुमन नगर, राजपुर में भारी बारिश के कारण बरसाती नाले से खतरे की जद में आए राजपुर निवासी राम नवाज, देवेश्वरी देवी, मोना, प्रीतम लाल, राजकुमार आदि के मकानों का निरीक्षण किया। मंत्री ने मौका मुआयना कर मौके पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने स्थानीय लोगों से भी अपील कि वह बरसात में सावधानी जरूर बरते। उन्होंने स्थानीय लोगों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला आपदा प्रबंधन केंद्र को सूचित करने का भी आग्रह किया। इस दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…