अनिल भंडारी
श्रीनगर : विगत दिनों राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर में दो छात्रों की हुई आपसी मारपीट में घायल छात्र आयुष नेगी (16) पुत्र स्व.शूरवीर सिंह नेगी ने इलाज के दौरान देहरादून अस्पताल में दम तोड़ दिया है। जिस पर थाना कोतवाली कीर्तिनगर में छात्र के ताऊ महावीर सिंह द्वारा सौरभ नौटियाल पुत्र राकेश नौटियाल निवासी देवली कीर्तिनगर आदि के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। वहीँ छात्र की मौत की खबर लगते ही मलेथा के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय का घिराव कर नामजदों की गिरफ्तारी व विद्यालय में सी.सी.टी.वी कैमरा न होने से विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जिस पर एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया की उनके द्वारा डीएम नई टिहरी को अवगत करवाया गया है, उनके आदेश के बाद उक्त प्रकरण की जांच की जाएगी जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।
जब इस प्रकरण को लेकर संवाददाता अनिल भंडारी द्वारा प्रधानाचार्य व खंड शिक्षा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया की उक्त छात्रों का अभी स्कूल प्रवेश नही हुआ है। उन्हे सिर्फ प्रोविजनल प्रवेश दिया गया था अंकतालिका व स्थानांतरण पत्र मिलने के बाद ही उनका प्रवेश होना था। जिसके बाद भी ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन जारी रखते हुए प्रधानाचार्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखवाने की मांग पर अड़े रहे। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य अवधेशमणि लाल का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी तो मिली थी, लेकिन बच्चों के बीच लड़ाई झगडे की सामान्य बात समझ कर अनदेखा कर दिया गया।
वहीं थाना कोतवाल प्रभारी रविंद्र कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है नामजद सभी नाबालिग बताये जा रहे है जांच में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर इस मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…