रुद्रप्रयाग : जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों का आज चैथे दिन भी लगातार घटना स्थल व नदी के किनारे जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का सघन अभियान जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि पुलिस थाना चैकियों एवं फायर सर्विस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही संदिग्ध स्थानों पर ड्रोन कैमरे द्वारा भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीमों द्वारा आज धारी देवी, खांकरा, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, चंद्रापुरी, कुंड बैराज आदि स्थानों में सर्च रेस्क्यू व खोजबीन अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि टीमों द्वारा विषम कठिन परिस्थितियों मे सर्च रेस्क्यू व खोजबीन कार्य किया जा रहा है किन्तु टीमों को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है और न ही किसी लापता व्यक्तियों का कोई सुराग मिल पाया है।
सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान में डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, फायर सर्विस तथा जिला प्रशासन की टीमों द्वारा रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य किया जा रहा है।
रामनगर के सांवल्दे में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस धामी सरकार पर हमलावर मुद्रा में दिखाई…
एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया और फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर…
गैरसैंण क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र को 'सियासी पिकनिक' और…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 से उत्तराखंड…
राजगीर में आज भिड़ेंगी भारत और न्यूजीलैंड की रग्बी टीमें, 100 साल के खेल संबंधों…