मसूरी : सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में खेली जा रही 50 वें॰ जैकी मैमोरियल इंविटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत आज 14वें दिन कुल चार मैच खेले गए। पहले मैच में मेनोराइट ए ने भट्टा स्पोर्टस क्लब को 3-1 से हराया। दूसरा मैच युवा स्पोर्टस क्लब और मेनोराइट बी के बीच 1-1 से ड्रा रहा। तीसरा मैच दून वैली पब्लिक स्कूल और वायनबर्ग एलन स्कूल बी के बीच 1-1 से ड्रा रहा। चौथे मैच में सेंट जॉर्ज कॉलेज (बी) ने वुडस्टॉक स्कूल को 2-1 से हराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, सुपीरियर ब्रदर पी॰ यू॰ जॉर्ज एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर इसीडोर टिर्की, स्पोर्टस को-ऑर्डिनेटर आनंद थापा, भवनेश नेगी व स्पोर्टस डिपार्टमेंट के सभी सदस्य उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में अभि गुरूंग, पुष्कर सिंह गुंसाई, सतीश कुलाश्री, मिलन क्षेत्री, रोहन चमोली, रिचर्ड जोसेफ व सुशांत आले ने रेफरी की भूमिका निभाई।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…