DM ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, सहायक विकास अधिकारी नदारद।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय डुंडा का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। जिसमें सहायक विकास अधिकारी पंचायत के उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर पाए गए जबकि कार्यालय से नदारद पाए गए।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित कार्मिक का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने मनरेगा सेल का भी निरीक्षण किया। मनरेगा सेल में कार्यरत उप कार्यक्रम अधिकारी सहित दो कम्प्यूटर आपरेटर से जब एक लाख से कम योजनाओं की पेंडिंग स्टीमेट के बारे में जानकारी ली गई तो तीनों कार्मिक नही बता पाए। इसके अतिरिक्त जब वित्तीय वर्ष 2019-20 व 2020-21 में पूर्ण हुए कार्यों के भुगतान के बारे में जानकारी ली तो करीब 348 फाईल ऐसी मिली है। जिनका भुगतान आतिथि तक नही किया गया। जिलाधिकारी ने ऐसे लापरवाह कार्मिकों का स्पष्टीकरण लेने व आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत कार्यालय में आलमारियां व्यवस्थित ढंग से नही पायी गई। जिलाधिकारी ने आलमारियों को व्यवस्थित रूप से रखने व अंदर रखी गई फाइलों का नाम आलमारी के बाहर चस्पा करने के निर्देश दिए। एनआरएलएम कक्ष के निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह के लिए आए हुए आवश्यक पंजिकाओं को शीघ्र समूह को वितरित करने के निर्देश दिए। कृषि कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोदाम में रखी आवश्यक दवाइयों, उपकरणों आदि को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

1 day ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago