मसूरी : गत रात्रि हुई भारी बारिश के कारण मसूरी देहरादून मार्ग पानी वाले बैंड से आगे पहाड़ी से मलवा व पेड़ गिरने से रोड बंद हो गया जिस कारण रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी भेंज कर एक घंटे में यातायात सुचारू किया व लोगों ने राहत की सांस ली।
गत रात्रि मसूरी देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत से शिव मंदिर के बीच भारी बारिश के चलते पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलवा आ गया वहीं एक पेड़ गिर गया जिस कारण रोड बंद हो गई व रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। रोड बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा व इसकी सूचना आपदा प्रबंधन के फोन नंबर पर किया व उसके बाद आधे घंटे में ही जेसीबी मौके पर पहुंच गई व रोड साफ करने का कार्य शुरू किया। रोड पर भारी मात्रा में मलवा आने व एक पेड़ के गिर जाने के कारण रोड खोलने में एक घंटा लग गया व उसके बाद ही आवाजाही शुरू हो सकी।
रोड खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली क्यों कि भारी बारिश के कारण लोगों में भय व्याप्त हो गया था कि रोड खुलती भी है या नहीं या आगे भी कहीं भूस्खलन न हो गया हो लेकिन अन्य कहीं भी रोड बंद नहीं थी। रोड बंद होने से स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उक्त घटना रात्रि दस बजे के बाद की है व रोड करीब एक घंटे बाद ग्यारह बजे खुला।
नैनीताल जिले में एक पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसके…
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…
इंटरनेशनल ब्यूटी पैजेंट मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब यूके की मॉली मैरी बक्ली ने…
अल्मोड़ा लमगड़ा ब्लॉक में होमवर्क पूरा ना करने पर शिक्षिका पर छात्रा की पिटाई करने…