ऋषिकेश : बीते दिन शिवपुरी में भारी बारिश से हुए नुकसान का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आपदा में मृतक के परिवार को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की साथ ही विभागों को नालों के पास हुए अतिक्रमणों को हटाने हेतु निर्देश दिए।
गौरतलब है कि बीते दिन शिवपुरी में लगातार भारी बारिश के चलते बरसाती नाला उफना गया था, जिसमें नाले के समीप बना एक कैंप और उसके किचन में कार्यरत कर्मी गौतम पुत्र बलबीर सिंह(30), निवासी बडल बह गया था। सूचना प्राप्त होते ही मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों के संग मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइनों को शीघ्र ही सुधारने हेतु निर्देशित किया साथ ही राजस्व विभाग को नालों के पास हुए अतिक्रमण को शीघ्र हटाने हेतु निर्देशित किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री आपदा में मृतक के गांव बडल पहुंचे, यहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता का चेक दिया।
रामनगर के सांवल्दे में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस धामी सरकार पर हमलावर मुद्रा में दिखाई…
एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया और फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर…
गैरसैंण क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र को 'सियासी पिकनिक' और…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 से उत्तराखंड…
राजगीर में आज भिड़ेंगी भारत और न्यूजीलैंड की रग्बी टीमें, 100 साल के खेल संबंधों…