गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रदान किये जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिये की गयी हैं संस्तुतियां आमंत्रित।

देहरादून : विगत वर्षाे की भांति आगामी गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी, 2024 के अवसर पर प्रदान किये जाने वाले पद्म पुरस्कारों यथा पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री की उपाधियों के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार से 15 सितम्बर, 2023 तक गृह मंत्रालय की बेवसाइट https://awards.gov.in पर ONLINE संस्तुतियां आमंत्रित की गई हैं। वर्णित प्रकरण में गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कतिपय मार्गदर्शक सिद्धान्त (गाईड लाईन्स) भी निर्धारित की गयी हैं।

इस सम्बन्ध में उप सचिव मंत्रिपरिषद अनुभाग श्री अजीत सिंह द्वारा सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, आयुक्त, जिलाधिकारियों से किये गये अनुरोध पत्र में उल्लेख किया गया है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दी गयी व्यवस्थानुसार इन उपाधियों हेतु नामित किये जाने वाले महानुभावों तथा सम्बन्धित व्यक्ति के नाम की संस्तुति में सम्बन्धित व्यक्तियों का सम्पूर्ण विवरण तथा उनके व्यक्तित्व, कृतित्व, उपलब्धियों / सेवाओं का विवरण व अन्य सूचनायें दो पृष्ठों का अंग्रेजी भाषा में साइटेशन, जो 800 शब्दों से अधिक न हों, 15 अगस्त, 2023 तक निश्चित रूप से मंत्रिपरिषद विभाग की e-mail- secy-gopan-ua@nic.in पर केवल Microsoft Office Word के FORMAT में संलग्न किये गये प्रारूपानुसार ही उपलब्ध कराने के साथ ही सम्बन्धित संस्तुति की एक प्रति हार्डकॉपी में भी निर्धारित तिथि तक उपलब्ध करायी जाये। उक्त तिथि के पश्चात प्राप्त संस्तुतियों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

आयुर्वेद विवि में पानी की टंकी पर 12 घंटे तक प्रदर्शन, रात 1 बजे VC ने दिया लिखित आश्वासन, तब नीचे उतरे छात्र

डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…

16 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के पास कराना अनिवार्य किया गया है

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…

16 hours ago