कृषि एवं उद्यान विभाग की केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ब्लॉक तक स्तर प्रसार किया जाए – मंत्री जोशी।

देहरादून : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की संयुक्त बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को बागवानी मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा सेब और कीवी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है, उन्होंने अधिकारियों को एक भविष्य के लिए एक दीर्घकालिक रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र आंकलन कर उन्हें मानक अनुसार मुआवजा दिए जाने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा अधिकारियों को यह सुनिश्चित किया कि व्यापारियों आढ़तियों के वजाय किसानों को मुनाफा हो इस पर ध्यान दिया जाय। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य के लिए एक ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को सेब की फसल किसान की खराब न हो इसके लिए शीघ्र ही कोल्ड चैन डेवलप किया जाए।
उन्होंने कहा किसान की सेब की फसल तैयार होने से पहले ही फ्रिज वैन ( प्रैफर वैन) के माध्यम से उनके बागवानों से उनकी उपज को उठाकर मार्केट या कोल्ड स्टोरेज तक की व्यवस्था बनाई जाय। ताकि किसानों को नुकसान न हो। मंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र कोल्ड चैन डेवलप करने के लिए एक ड्राफ्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को रूफटॉप गार्डनिंग योजना के क्रियान्वयन के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौन पालन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत विशेष ध्यान देने के अधिकारियों को निर्देशित किया।

मंत्री जोशी ने कहा मिलेट्स श्री अन्न को बढ़ावा देने तथा किसानों को उसके प्रति प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को मिलेट स्टेट वाले राज्यों की स्टडी के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने प्रदेश के 95 ब्लॉकों में कृषि एवं उद्यान विभाग की केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए होल्डिंग लगाए जाने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। वही बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि अभी तक सेब की 2 लाख 72 हजार पेटिया (एप्पल बॉक्स) वितरित की जा चुकी है।

इस अवसर पर कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, संयुक्त निदेशक कैसी पाठक, कैपी सिंह सहित अन्य अधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

24 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

1 day ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

1 day ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

1 day ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago