अफगानिस्तान से वापिस आने वाले उत्तराखण्डवासियों को लेकर CM पुष्कर ने स्थानिक आयुक्त को दिए निर्देश।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड के स्थानिक आयुक्त को अफगानिस्तान से वापिस आने वाले उत्तराखण्डवासियों के संदर्भ में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के निरंतर सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त को अफगानिस्तान से लौटने वाले उत्तराखण्ड के लोगों को निशुल्क उत्तराखण्ड पहुंचाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं। ऐसे लोगों की सूची स्थानिक आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई है।

अफगानिस्तान से जो हमारे उत्तराखंड के लोग वापस लाये जाने हैं उनके परिवारवालों से यह निवेदन है कि उन लोगों के अफ़ग़ानिस्तान के दूरभाष नम्बर उपलब्ध करा दें ताकि उनसे सम्पर्क किया जा सके। ये जानकारी ११२ नम्बर पे उपलब्ध करा सकते हैं।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts