देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने वोटर जागरूकता के लिए स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि वोटर टर्नआउट को बढ़ाने के लिए विभिन्न माध्यमों से लोगों को वोट के महत्व की जानकारी दी जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सचिवालय में स्वीप की राज्य स्तरीय कोर कमेटी की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि युवा, बुजुर्ग, महिला सभी वर्गों तक वोटर जागरूकता के कार्यक्रम पहुंचें। विशेष रूप से वोटर जेंडर गैप को कम करने पर फोकस करना है। अलग अलग टारगेट ग्रुप के लिए हमारे वोटर जागरूकता कार्यक्रमों की अलग अलग रणनीति हो। हमें लोगों को जागरुक भी करना है, उनकी सहभागिता भी बढ़ानी है और उनके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विशेष सुविधाओं की जानकारी भी देनी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें। खासतौर पर जनता से सीधे जुड़े विभाग इसमें महत्तवपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास, स्वीप के नोडल अधिकारी असलम सहित विभिन्न विभागों, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, दूरदर्शन, स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…
देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…
देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…