तियां के जयप्रकाश की अनोखी पहल गोबर गैस का नया प्रयोग।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : तहसील बड़कोट के तियां गांव के जयप्रकाश थपलियाल स्वरोजगार के क्षेत्र में नये नये कृतिमान स्थापित कर रहे हैं और सफलता भी मिल रही है बतादें कि जयप्रकाश थपलियाल पशुपालन से जुड़े हैं और वह एक डेयरी चला रहे हैं जिसमें कि वह आधा दर्जन से अधिक गायें पाल रहे हैं और दूध बाजार भेज रहे हैं और आत्मनिर्भरता की एक नई मिशाल स्थापित कर रहे हैं।
गाय पालन के साथ साथ जयप्रकाश थपलियाल ने एक नया प्रयोग गोबर गैस यंत्र के रूप में किया जो पूर्णतः सफल हुआ और आज वह उसी गैस से खाना बना रहे हैं और प्रतिमाह 1300रूपये की बचत कर रहे हैं इसका वहन जयप्रकाश ने अपने जेब से बिना सरकारी मदद किया हांलाकि अब मनरेगा के तहत मदद की बात जरूर हो रही है लेकिन यह बड़ी पहल है अब इसकी एक युनिट सुमन थपलियाल तिंयां वालों ने भी लगाई जो सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।
आज मंगलवार को पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने गोबर गैस के इस यंत्र का शुभारंभ किया और सरकार से हर संभव मदद करने की बात कही और बताया कि क्षेत्र के लोगों को आत्मनिर्भर बनने की सीख जयप्रकाश से लेनी चाहिए।
कार्यक्रम के इस मौके पर ग्राम प्रधान मुकेश थपलियाल, धारी प्रधान विशालमणी डोभाल, भाजपा नेत्री हेमलता डोभाल,सरदार सिहं राणा, जगत चौहान,विपिन थपलियाल, धनीराम टोनी, मनोज उनियाल, सुदेश बडोनी,सुरेशानंद,सहित दर्जनों लोग साक्षी बने।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

आयुर्वेद विवि में पानी की टंकी पर 12 घंटे तक प्रदर्शन, रात 1 बजे VC ने दिया लिखित आश्वासन, तब नीचे उतरे छात्र

डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…

1 day ago

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के पास कराना अनिवार्य किया गया है

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…

1 day ago