देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज बीते सोमवार को भारी बारिश के कारण टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र में हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने मौके पर जाकर मौका मुआयना कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने कहा टपकेश्वर हमारा आस्था का केंद्र है। उन्होंने अधिकारियों स्थायी समाधान और दीर्घकालिक योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त मंत्री ने बीती देर रात भारी बारिश से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के रिखौली गांव में सड़क मार्ग बहने से रिखौली गांव का राजधानी से संपर्क कट गया है। मंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को पुलिया के निर्माण का शीघ्र इस्टीमेट बनाने और निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने भीतरली गांव में भी बारिश से हुए नुकसान का मुआयना किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जिन लोगों के मकान के अतिरिक्त कृषि भूमि में भी नुकसान हुआ है। उनका कृषि भूमि तथा मकान इत्यादि को हुए नुकसान का आंकलन कर शीघ्र मुआवजा राशि की कार्यवाही के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार प्रभावितों के साथ है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नैनीताल जिले में एक पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसके…
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…
इंटरनेशनल ब्यूटी पैजेंट मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब यूके की मॉली मैरी बक्ली ने…
अल्मोड़ा लमगड़ा ब्लॉक में होमवर्क पूरा ना करने पर शिक्षिका पर छात्रा की पिटाई करने…