देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने एक न्यूज चैनल द्वारा प्रसारित की गई सैन्यधाम में भूमि पर अत्यधिक कटान संबंधित खबर का संज्ञान लेते हुए आज देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माण हो रहे सैन्यधाम का निरीक्षण किया।
मंत्री ने मौका पर जाकर मुआयना कर स्थिति का जायज़ा लेने के बाद कहा कि बरसात के मौसम में यह सब सामान्य है। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सैन्यधाम जन भावनाओं से जुड़ा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना को प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैन्य धाम का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री होने के नाते मुझे यह सैन्यधाम निर्माण करवाने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैन्य धाम के निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है।
मंत्री जोशी ने कहा वह खुद लगातार निर्माण कार्य स्थल निरीक्षण तथा अधिकारियों के साथ बैठक लगातार नजर बनाए हुए है। मंत्री ने कहा हर हाल में सैन्यधाम का निर्माण कार्य दिसंबर माह तक पूर्ण कर उत्तराखण्ड की वीर माताओं और यहां की जनता को समर्पित किया जायेगा। मंत्री ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी से कार्य करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रामनगर के सांवल्दे में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस धामी सरकार पर हमलावर मुद्रा में दिखाई…
एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया और फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर…
गैरसैंण क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र को 'सियासी पिकनिक' और…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 से उत्तराखंड…
राजगीर में आज भिड़ेंगी भारत और न्यूजीलैंड की रग्बी टीमें, 100 साल के खेल संबंधों…