देहरादून : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में जनपद नैनीताल के रामगढ़ और धारी के सेब काश्तकारों ने मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने सेब के सी-ग्रेड के सेब को रुपये 20 तथा बी-ग्रेड को रुपये 40 और ए-ग्रेड के सेब को रुपये 60 कम से कम समर्थन मूल्य करने की मांग की। किसानों ने कहा अभी वर्तमान में सी- ग्रेड की फसल का समर्थन मूल्य 12 रुपए है। उन्होंने कहा हमारे सेब के ए, बी और सी ग्रेडों के सेब को किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहा है। मंत्री ने बैठक में उपस्थित कृषि महानिदेशक को मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मिशन बागवानी के निदेशक और मण्डी परिषद के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने इस संबंध में किसानों को आ रही समस्या का अधिकारियों को रास्ता खोजने और एक शीघ्र रणनीति बनाने के निर्देश भी दिए ताकि भविष्य में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। मंत्री ने कहा किसानों के कल्याण ओर उनकी आजीविका को बढ़ाने के लिए धामी सरकार संकल्पबद्ध है।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…