दीवार गिरने से दो व्यक्ति दबे।

ऋषिकेश : SDRF ने जानकारी सांझा करते हुए बताया की जनपद नियंत्रण कक्ष ऋषिकेश द्वारा SDRF को सूचना दी गयी की लक्ष्मण झूला क्षेत्र में चौरासी कुटिया के पास एक दीवार गिर गई है। जिसमें दो व्यक्ति दब गए है। रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

घटनास्थल से निरीक्षक कविंद्र सजवाण द्वारा बताया गया की उक्त घटना में दो व्यक्ति दबे थे, जिनमे से एक घायल को रेस्क्यू कर दिया गया है। तीसरे व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी है।

उक्त घटना में SDRF द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान लापता व्यक्ति के शव को बरामद कर लिया गया है।

मृतक का विवरण :- गजानन S/O गोपीचंद आयु 84 वर्ष
निवासी राजस्थान

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts