भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मेरी माटी मेरा देश का शुभारम्भ राज्य के समस्त जनपदों में ग्राम एवं नगर निकाय स्तर शुरू।

उत्तराखंड : दिनांक 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मेरी माटी मेरा देश का शुभारम्भ राज्य के समस्त जनपदों में ग्राम एवं नगर निकाय स्तर पर दिनांक 9 अगस्त को हुआ। इस कार्यक्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय में शिलाफलकम की स्थापना, वसुधा वंदन के तहत 75 वृक्षों का रोपण, वीरों का वंदन के तहत स्थानीय शहीद, स्वंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, पंच प्रण शपथ, राष्ट्र ध्वज का आरोहण एवं राष्ट्रगान का गायन कार्यक्रम किये जा रहे हैं एवं उन्हें मेरी माटी मेरा देश वेबसाइट पर भी अपलोड किया जा रहा है। इस अभियान के तहत दिनांक 10 अगस्त 2023 तक लगभग 1250 ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में ये कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं जिनमे भारी संख्या में स्थानीय जनता एवं शासकीय कार्मिको के साथ साथ माननीय विधायक गणों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इन स्थानों पर वीरों अथवा उनके परिवारजनों का सम्मान स्थानीय परंपरा के अनुसार किया गया।

अभियान के राज्य नोडल अधिकारी आनंद स्वरुप , अपर सचिव ग्राम्य विकास विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त जनपदों में अभियान पूर्वनियोजित कार्यक्रम के अनुरूप संचालित हो रहा है अभियान हेतु निर्धारित अवधि में समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में इसे आयोजित कर लिया जायेगा।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

21 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

22 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago