गलोगी भूस्खलन ट्रीटमेट स्वीकृति मिलने पर भाजपा ने आतिशबाजी कर किया मिष्ठान वितरित।

मसूरी : मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगीधार भूस्खलन क्षेत्र ट्रीटमेंट को स्वीकृति मिलने पर भाजपा मसूरी मंडल ने खुशी व्यक्त करते हुए ग्रीन चौक पर आतिशबाजी की व प्रदेश के मुख्यमंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी के समर्थन में नारेबाजी कर मिष्ठान वितरित किया।
गलोगी ट्रीटमेंट के लिए 21 करोड 75 लाख की स्वीकृति मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता ग्रीन चौक पर एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री व मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी के समर्थन में नारेबाजी के साथ आतिशबाजी की व मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मसूरी देहरादून मार्ग पर किमी 25 गलोगी धार में विगत कई वर्षों से भूस्खल होने के कारण बरसात के मौसम में हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता वहीं रोड बंद होने से पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, जिस पर लगातार प्रयास चल रहे थे, जिस पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने प्रयास किया व प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लिया और अब 21करोड 75 लाख रूपये स्वीकृत हो गये है व इस कार्य के शीध्र टेंडर होंगे व 30 अप्रैल 2024 तक कार्य पूरा करने की डेड लाइन दी गई है। इस महत्वपूर्ण कार्य की स्वीकृति मिलने पर मसूरी विधायक व मंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मसूरी मंडल विशेष आभार व्यक्त करता है। इसके लिए ज्योलाजिकल विभाग व तकनीकि का ध्यान रखते हुए इस समस्या का समाधान किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्क्ष ओपी उनियाल ने कहा कि लंबे समय से गलोगीधार भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट की मांग की जा रही थी व खुद मुख्यमंत्री ने मौके पर इसका जायजा भी लिया था लेकिन अब ट्रीटमेंट के लिए शासन ने धनराशि स्वीकृत कर दी है इसके लिए मंत्री गणेश जोशी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते है कि उन्होने इस समस्या को गंभीरता से लिया। इस मौके पर सतीश ढौडियाल, पुष्पा पडियार, अमित भटट, धर्मपाल पंवार, प्रमिला नेगी, कपिल मलिक, अनीता सक्सेना, सुंदर पंवार, राकेश ठाकुर, सुधीर डोभाल, पुष्पा पुंडीर, नमिता कुमाई, ओपी थपलियाल, मनोज रेंगवाल, सहित होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

Google ने GoogleBook लैपटॉप किए पेश, Gemini Intelligence के साथ होंगे लॉन्च

Google ने लैपटॉप की अपनी नई कैटेगरी GoogleBook को पेश किया. इस लैपटॉप को Gemini…

10 hours ago

उत्तराखंड में बेमौसमी बारिश, 179 हेक्टेयर एरिया में फसल बर्बाद, अतिवृष्टि से 522 किसानों को नुकसान

बेमौसमी बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ जिलों में पहुंचाया है. ये…

11 hours ago

उत्तराखंड में बेमौसमी बारिश, 179 हेक्टेयर एरिया में फसल बर्बाद, अतिवृष्टि से 522 किसानों को नुकसान

बेमौसमी बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ जिलों में पहुंचाया है. ये…

11 hours ago