मसूरी : सेंट जार्ज कालेज में चल रही जैकी स्वर्ण जयंती फुटबाल प्रतियोगिता में बाहरी खिलाड़ियों के प्रतियोगिता में भाग लेने पर हुए विवाद के बाद दो टीमों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया गया है, वहीं विवाद पैदा करने वाले खिलाडियों ने अपनी गलती मान क्षमा याचना की जिसके बाद प्रतियोगिता जारी रखने का निर्णय लिया गया।
सेंट जार्ज कालेज फुटबाल प्रतियागिता में विवाद के बाद प्रतियोगिता के आगे चलाये जाने पर गतिरोध पैदा होने पर विद्यालय खेल प्रबंधन समिति ने सभी क्लबों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जिसमें सभी ने प्रतियोगिता जारी रखने का अनुरोध किया वहीं जिन दो टीमों के कारण विवाद हुआ उन्होंने क्षमा याचना की व कमेटी शीध्र दो टीमों पर निर्णय लेगी।
इस मौके पर सेंट जार्ज के खेल सचिव ब्रदर इसीडोर टिर्की ने बताया कि यहां आयोजित प्रतियोगिता में उन खिलाडियों को खेलने की अनुमति नहीं है जो देहराूदन में खेलते है। प्रतियोगिता का मकसद मसूरी के खिलाडियों को प्रोत्साहित करना है क्यों कि दो टीमों ने बाहरी खिलाडियों को खिलाया था। इस संबध में बैठक बुलाई गयी जिसमें निर्णय लिया गया है कि प्रतियोगिता जारी रखी जायेगी क्यो कि विवाद करने वालों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है लेकिन भविष्य में मैच प्रभावित न हो इन दोनों टीमों को बाहर रखा जायेगा।
इस मौके पर सेंट जार्ज के स्पोटर्स को आर्डिनेटर आनंद थापा ने बताया कि नव चेतन व क्यारकुली के द्वारा बाहरी खिलाडियों को खिलाया था उन्होंने अपनी गलती मान ली है जिसके बाद प्रतियोगिता को जारी रखने का निर्णय लिया गया है। उन्हें क्लबों के प्रतिनिधियों का विशेष आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इस मामले में अपना पक्ष रखा व सहयोग किया।
रौथाण क्लब के संयोजक प्रवेश पंवार ने कहा कि इस विवाद के बाद सेंट जार्ज खेल समिति ने उन्हें बुलाया व राय पूछी जिस पर उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता होनी चाहिए व खिलाडियों को इतना बडा प्लेट फार्म मिला है उसे जारी रखना चाहिए ताकि खिलाडियों का नुकसान न हो सभी क्लबों ने कहा कि वह प्रतियोगिता के साथ है व जिन दो टीमों ने विवाद किया था उन्होंने भी गलती मान ली है।
रामनगर के सांवल्दे में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस धामी सरकार पर हमलावर मुद्रा में दिखाई…
एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया और फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर…
गैरसैंण क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र को 'सियासी पिकनिक' और…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 से उत्तराखंड…
राजगीर में आज भिड़ेंगी भारत और न्यूजीलैंड की रग्बी टीमें, 100 साल के खेल संबंधों…