मसूरी : किंक्रेग में पुश्ता ढहने से वहां रह रहे निवासियों को खतरा पैदा हो गया है। हालांकि प्रशासन व पालिका ने वहां रह रहे एक परिवार को अन्यत्र विस्थापित कर दिया है लेकिन उसके उपर बने रैन बसेरे को खतरा पैदा हो गया है।
किंक्रेग में पुश्ता ढहने से वहां रह रहे निवासियों को खतरा पैदा हो गया है जिस पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, नायब तहसीलदार विनोद तिवाड़ी ने मौके पर जाकर जायजा लिया व वहां रह रह रहे एक परिवार को विस्थापित कर दिया है, जबकि रैन बसेरे को अभी भी खतरा पैदा हो गया है जिसमें कई परिवार निवास कर रहे है, स्थानीय लोगों ने इसके तत्काल प्रभाव से पुश्ता लगाने की मांग की है ताकि रैन बसेरे का खतरा टल सके। मौके पर मौजूद रेनू अग्रवाल ने बताया कि पुश्ता तीन बजे प्रातः गिरा जिससे बच्चों सहित वह बाहर खडे है हालांकि लोग कह रहे हैं कि यह भवन नहीं गिरेगा इसमें कालम बिम पडे़ है लेकिन हम वहां रहते है हम जानते है कि किस तरह रात जाग कर गुजारी है। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि उन्होंने मौके पर जाकर देखा है कि भारी बारिश के कारण रैन बसेरे की नीचे की दीवार गिर गई है जिससे भवन को खतरा पैदा हो गया है इस पर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए गये है कि वहां रह रहे लोगों को नोटिस देकर भवन खाली कराया जाय वहीं इसके नीचे जो बस्ती है उसे भी उनकी सुरक्षा को देखते हुए खाली करने को कहा गया है। वहीं जैसे ही बारिश कम होती है तो पालिका इसका उपचार शुरू करेगी। किंक्रेग में पुश्ता ढहने से हो रहे खतरे पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मौके पर जाकर पालिका व प्रशासन के अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया है हालंाकि रैन बसेरे के भवन को अभी खतरा नहीं है लेकिन शीघ्र सपोर्टिंग वॉल लगाया जाना जरूरी है ताकि होने वाले खतरे से बचा जा सके।
रामनगर के सांवल्दे में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस धामी सरकार पर हमलावर मुद्रा में दिखाई…
एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया और फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर…
गैरसैंण क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र को 'सियासी पिकनिक' और…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 से उत्तराखंड…
राजगीर में आज भिड़ेंगी भारत और न्यूजीलैंड की रग्बी टीमें, 100 साल के खेल संबंधों…