रुद्रप्रयाग : जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग फाटा तरसाली में कल सायं को भारी बारिश के कारण चट्टान खिसकने से लगभग 80 मीटर लंबा एवं 60 मीटर ऊंचे पहाड़ी से बोल्डर व मलवा आने से केदारनाथ यात्रा मार्ग आवागमन हेतु अवरुद्ध हो गया था जिसे जिलाधिकारी के निर्देशन में मार्ग खोलने की प्रक्रिया कल सायं को ही शुरू कर दी गई थी किन्तु सायं को अंधेरा एवं धुंध होने व पहाड़ी से बोल्डर गिरने से यात्रा मार्ग खोलने का कार्य रोक दिया गया था।
उन्होंने अवगत कराया है कि उक्त बंद सड़क मार्ग को आवाजाही हेतु सुचारू करने के लिए सुबह से ही कार्य शुरू कर दिया गया है जिसमें दोनों ओर से जेसीबी मशीनों द्वारा मलवा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है जिसमें तीन मशीनों द्वारा कार्य कर रही हैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि मार्ग को आवागमन हेतु कल तक ही सुचारू किया जा सकेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, तहसील एवं जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की देखरेख में सड़क मार्ग को खोलने का कार्य किया जा रहा है।
अटल आयुष्मान योजना प्रदेश की आम जनता, तो गोल्डन कार्ड योजना सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों…
सीबीआई की विशेष अदालत ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में तीनों आरोपियों पर आरोप तय…
उधम सिंह नगर के एआरटीओ कार्यालय में दोनों कारों को आमने-सामने लाया गया, मारुति कंपनी…
उत्तराखंड में इस साल वनाग्नि की 580 घटनाओं में 500.81 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ,…
कभी नदी में बहकर चट्टानों के बीच फंसी थी मासूम हथिनी, आज कालागढ़ एलीफेंट सेंटर…
रोजगार का झांसा देकर ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से भेजा गया था रूस, मुख्यमंत्री धामी…