युवा स्पोटर्स व सेंट जार्ज ए ने अपने मैच जीते।

मसूरी : सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में खेली जा रही 50 वें॰ जैकी मैमोरियल इंविटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत आज 18वें दिन कुल चार मैच खेले गए। आज पहले मैच में युवा स्पोर्टस क्लब ने मेनोराइट ए को 2-1 से हराया। दूसरा मैच मेनोराइट बी और मसूरी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के बीच 1-1 से ड्रा रहा। तीसरे मैच में सेंट जॉर्ज कॉलेज ए ने सेंट जॉर्ज कॉलेज बी को 4-0 से हराया। चौथा मैच मेनोराइट ए और मेनोराइट बी के बीच 0-0 से ड्रा रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, सुपीरियर ब्रदर पी॰ यू॰ जॉर्ज एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर इसीडोर टिर्की, स्पोर्टस को-ऑर्डिनेटर आनंद थापा, भवनेश नेगी व स्पोर्टस डिपार्टमेंट के सभी सदस्य उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में अभि गुरूंग, पुष्कर सिंह गुंसाई, सतीश कुलाश्री, मिलन क्षेत्री, रोहन चमोली, रिचर्ड जोसेफ व सुशांत आले ने रेफरी की भूमिका निभाई।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts